फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: शिक्षकों के बरसे वोट, स्नातकों में नहीं दिखा जोश; 69.87 और 41.11 प्रतिशत मतदान

Sat, 24 Oct 2026 05:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए वाराणसी में केंद्रों की अनंतिम सूची आज जारी हो सकती है। सूची जारी होने के बाद 28 अक्तूबर से केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जिले में करीब 90 हजार परीक्षार्थियों के लिए लगभग 120 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही दिखाते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शुक्रवार कराया गया। वाराणसी सहित पूर्वांचल के आठ जिलों में शिक्षक सीट के लिए 69.87 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। स्नातक सीट के लिए 41.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

विज्ञापन


शिक्षक सीट पर मतदान का प्रतिशत स्नातक से 28.76 प्रतिशत ज्यादा रहा है। अंतिम मतदान सूचना के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,88,553 मतदाताओं में से 1,18,611 ने वोट डाले हैं। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 34,900 मतदाताओं में से 24,384 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

सुबह से शाम तक दोनों सीटों पर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होती रही। दोनों सीटों के मतदान प्रतिशत में अंतर मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक सीट की तुलना में मतदाताओं की संख्या आठ गुने से अधिक है। इसके बावजूद शिक्षक सीट पर मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। स्नातक सीट पर कुल मतदाताओं में 1,93,901 पुरुष और 94,652 महिलाएं थीं। शिक्षक सीट पर 25,885 पुरुष और 9,015 महिला मतदाता पंजीकृत थे।

विज्ञापन
Trending Videos

समय के साथ ऐसे बढ़ा वोटिंग का ग्राफ

समय स्नातक शिक्षक (एमएलसी चुनाव के मतदान प्रतिशत में हैं)  
सुबह 10 बजे 5.51 11.20
दोपहर 12 बजे 15.08 34.71
दोपहर 2 बजे 28.59 57.97
शाम 4 बजे 41.11 69.87

गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक चुनाव में मऊ व आजमगढ़ में 74 प्रतिशत वोटिंग
मऊ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 बूथों पर 74.06 फीसदी मतदान हुआ। मतपेटियों को रात में ही गोरखपुर रवाना कर दिया गया। इसी तरह आजमगढ़ में 23 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत कुल 8592 शिक्षकों के सापेक्ष शाम चार बजे तक 6387 यानी 74.33 प्रतिशत वोट पड़े। 4682 पुरुष और 1705 महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है।

भदोही में 34,900 मतदाताओं में से 24,384 ने किया मताधिकार का प्रयोग
वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में आठ जिलों में कुल 69.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम मतदान सूचना के अनुसार, भदोही 77.34 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। वाराणसी में सबसे कम 66.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जहां 34,900 मतदाताओं में से 24,384 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया है।

जिला कुल मतदात पड़े वोट मतदान प्रतिशत
भदोही 1,461 1,130 77.34%
सोनभद्र 1,738 1,312 75.49%
जौनपुर 6,785 4,884 71.98%
मिर्जापुर  2,905  2,083 71.70%
चंदौली  3,016 2,162 71.68%
गाजीपुर 6,196 4,306 69.50%
बलिया 4,911 3,244 66.06%
वाराणसी 7,888 5,263 66.72%
कुल 34,900 24,384 69.87%

सोनभद्र में 50.23 प्रतिशत तो काशी में 35.03 प्रतिशत मतदान
वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में आठ जिलों में 41.11 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम मतदान सूचना के अनुसार, सोनभद्र 50.23 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। वाराणसी में सबसे कम 35.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2,88,553 मतदाताओं में से 1,18,611 ने वोट डाले हैं। स्नातक सीट के लिए 2,88,553 मतदाताओं में से 1,93,901 पुरुष और 94,652 महिलाएं थीं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही।
विज्ञापन

जिला कुल मतदाता पड़े वोट मतदान प्रतिशत

सोनभद्र 16,806 8,442 50.23%
चंदौली 27,130 11,798 43.49%
गाजीपुर 50,284 21,926 43.60%
मिर्जापुर 25,701 11,033 42.93%
जौनपुर 60,400 25,185 41.70%
बलिया 28,859 11,738 40.67%
भदोही 12,417 5,032 40.53%
वाराणसी 66,956 23,457 35.03%
कुल 2,88,553 1,18,611 41.11%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें