फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: दो राउंड में 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे, गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा; डीएम ने किया ट्वीट

Wed, 28 Oct 2026 10:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दो राउंड पूरे होने के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा करीब 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बंडलिंग पूरी होने के बाद गिनती शुरू हुई। आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन
पहड़िया मंडी में स्ट्राॅन्ग रूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दो राउंड की गिनती के बाद करीब 2900 वोट से आगे चल रहे हैं। सुबह बंडलिंग का काम पूरा होने के बाद मतगणना शुरू की गई। करीब साढ़े नौ बजे तीसरे राउंड की गिनती जारी थी।

विज्ञापन




इससे पहले बुधवार सुबह सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है। मतगणना के संबंध में डिस्प्ले भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन


इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्का हंगामा भी किया। इसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर वोट की सूची अपलोड की। इसके बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए।

Trending Videos
विज्ञापन

एमएलसी शिक्षक पर बने लाल बिहारी
प्रशासन की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त में हैं। 

विवरण पत्र के अनुसार, शिक्षक सीट पर 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। प्रथम अधिमान के मतों में लाल बिहारी यादव को 10958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले हैं। 

प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह को 108 और देव नारायण सिंह को 108 मत मिले हैं। पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941, प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 1696, धर्मेंद्र कुमार यादव को 626, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 303, चेतनारायण दुबे को 271, डॉ. कपिल अस्थाना को 129, संजय राय निष्पक्ष को 93, अक्षय सिंह को 25 और देव नारायण सिंह को 55 मत मिले। 

दूसरे चक्र में लाल बिहारी को 4017 और प्रमोद मिश्रा को 3055 मत मिले। दोनों चक्रों को जोड़ने पर आंकड़े सामने आए। वहीं, स्नातक सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और गणना का काम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें