कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके अजय राय को दूसरी बार पटखनी देकर विधायक बने डॉ. अवधेश राय इस बार मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी के लिए अपने वरदहस्तों की शरण में हैं।
इसके अलावा पिछली सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल और डा. नीलकंठ तिवारी भी इस बार उम्मीद पाले हैं। यहां भी सोशल मीडिया पर समर्थक उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं। उधर, दूसरी बार सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी इसी दावे के साथ पार्टी के वरिष्ठों से संपर्क साधे हैं। अपना दल एस के विधायक गठबंधन धर्म के चलते मंत्रिमंडल की उम्मीद लगाए हैं।
ऐसे ही सेवापुरी से दूसरी बार विधायक बने नीलरतन पटेल को भी उम्मीद है कि उन्हें जगह मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक स्नेह के बाद उनकी उम्मीदें ज्यादा हैं।
रविंद्र जायसवाल और नीलकंठ तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया।
पिछली बार मंत्री बने तीनों विधायकों को प्रमोशन की भी उम्मीद है। अनिल राजभर को बड़े मंत्रालय के साथ ही प्रमुख चेहरे के रूप में जगह मिल सकती है। इसके अलावा डा. नीलकंठ तिवारी और रविंद्र जायसवाल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही यह तस्वीर साफ होगी।