फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक जाहिद बेग कोर्ट में पेश: कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे..., किशोरी की माैत मामले में मिली अगली तारीख

Mon, 24 Mar 2025 08:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एडीजे एवं एमपी-एमएलए न्यायाधीश सुबोध सिंह की अदालत में मुकदमे के डिस्चार्ज के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें 28 मार्च को सुनवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर विधायक की पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के दाैरान सपा विधायक जाहिद बेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय परिसर में पुलिस से नोकझोंक मामले में सपा विधायक जाहिद बेग सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएल कोर्ट साधना गिरी की अदालत में पेश हुए। जहां सुनवाई के बाद अगली तारीख दो अप्रैल तय की गई।

विज्ञापन




पुलिस ने मामले में रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। विधायक की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। मेनगेट से लेकर परिसर के अंदर पुलिसकर्मी अलर्ट रहे।
विज्ञापन


भदोही के मलिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर 2024 को एक किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया था, जबकि एक दूसरी नाबालिग नौकरानी भी बरामद हुई थी। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग एवं बेटे जईम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विधायक ने जहां कोर्ट में सरेंडर किया। वहीं, बेटे को गिरफ्तार कर लिया। विधायक की पत्नी सीमा बेग अब भी फरार चल रही हैं। 

विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने बताया कि सितंबर में पेशी के दौरान ही पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच नोकझोंक हुई थी। जिसमें पुलिस ने विधायक समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उस मामले में रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उसी मामले को लेकर विधायक कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो अप्रैल अगली तिथि तय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें