एयरपोर्ट पर जयंत चौधरी का स्वागत करते रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जयंत चौधरी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। इन दोनों समस्यायों के खिलाफ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियों से आम लोग हताश हो गए हैं। वह फतेहपुर (कटौना) में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के घर आयोजित बहू भोज में आए थे।