कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने मित्रों का कालाधन सफेद करने के लिए नोटबंदी की और दो हजार का नोट शुरू किया। इसके साथ ही तंजात्मक लहजे में सरकार को सलाह दी। कहा कि दो हजार का नोट बंद कर रहे हैं तो उसमें जो चिप लगी है उसे जरूर निकाल लें।
प्रमोदी तिवारी ने कहा कि चीन को लाल आंखें दिखाने के बजाय उसको सरकार झूला झूला रही है और व्यावसायिक समझौते कर रही है। उन्होंने पूछा कि सरकार की कौन सी नस दबी हुई है जो देश की जमीन पर चीन का कब्जा है और हम केवल बातें बना रहे हैं। सरकार को सलाह देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर पं. नेहरू पर बयानबाजी से समय मिले तो इंदिरा गांधी से सबक लेकर 1972 की तरह ही चीन से बलपूर्वक अपनी जमीन खाली कराएं। इस दौरान डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. प्रमोद तिवारी, राजेश्वर पटेल व राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे।