सीएम योगी रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद वे करखियांव स्थित पैक हाउस जाएंगे। वहां से बनारसी लंगड़ा आम, मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दुबई के लिए रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब तीन बजे वाराणसी के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में आज इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन देखकर निकलें
जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को सभा स्थल का दौरा किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी तैयारियों की जानकारी ली। जनसभा स्थल पर बनी सभी दीर्घाओं में वाटर कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है।
सभा स्थल का दौरा करने वालों में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।