वाराणसी में सोमवार को लापता हुई कक्षा एक छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर नियार गांव के रहने वाले बुद्धू राम शिक्षक की पुत्री आराधना(8) घर से सोमवार की शाम लापता हो गई थी। बच्ची की लाश सुबह गोमती नदी में मिली।
बुद्धू राम ने बताया कि पुत्री आराधना कक्षा एक में सरला लर्नर्स एकेडमी बाबतपुर की छात्रा थी, जो सोमवार की देर शाम घर में टीवी देख रही थी। इसी बीच वह उठी और घर के बाहर निकल पड़ी।