फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी समेत दो को जेल, खेलते वक्त टॉफी का दिया था लालच; मां पहुंची कोतवाली

Tue, 18 Nov 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। बीते रविवार की शाम घटना को अंजाम दिया गया था। बच्ची को टाॅपी का लालच देकर अधेड़ हैवान उसे उठा ले गया था।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: कोतवाली थाना क्षेत्र के दारानगर के मध्यमेश्वर में एक गेस्ट हाउस में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी राजेश चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


साथ ही गेस्ट हाउस संचालक विनोद जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। पीड़िता की मां ने कोतवाली थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास और परिजनों से मारपीट के आरोपी आशीष चौरसिया की तलाश पुलिस कर रही है। 

कोतवाली थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया गया। गेस्ट हाउस के सीसी फुटेज और रजिस्टर को कब्जे में ले लिया गया है। साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

ये है पूरा मामला

वाराणसी जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के दारानगर स्थित मध्येश्वर इलाके में रविवार शाम एक गेस्ट हाउस के अंदर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म 55 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया गया। 

चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी बच्ची का मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मायके में शादी समारोह में शामिल होने कोतवाली थाना क्षेत्र के मध्यमेश्वर आईं थीं। शाम के समय उर्दी रस्म की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। 
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर ले गया था आरोपी
गेस्ट हाउस के पास मौजूद आरोपी 55 साल का राजेश चौरसिया आया और टॉफी का लालच देकर उसे श्रीपुरम गेस्ट हाउस के अंदर ले गया और मासूम से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी तब हुई जब बच्ची ने घटना से मां को अवगत कराया। आक्रोशित परिजन वहां जुटे इस बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें