Varanasi News: आनंद कोलकाता में रहते हैं, इसलिए उनका मकान बंद रहता है। गुरुवार की भोर में चोर मौका देखकर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों को भागते हुए पड़ोसियों ने देख लिया था। तीसरे बदमाश ने पड़ोसियों को तमंचा दिखाया था।
वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी के फेज वन में बंद मकान में चोरी करने आए बदमाशों ने पड़ोसियों को तमंचे से धमकाया। पड़ोसियों ने मकान मालिक और शिवपुर थाने की पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
ब्लॉक-सी में आनंद मोहन श्रीवास्तव का मकान है। आनंद कोलकाता में रहते हैं और कभी-कभार आते हैं। उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गुरुवार भोर में घुसे। इससे पहले चोरों ने पड़ोसी राम प्रसाद त्रिपाठी के मकान में बाहर से ताला बंद कर दिया था।
पड़ोस के ही गिरधर दूबे को राम प्रसाद त्रिपाठी के बेटे ने फोन कर बुलाया तो बाहर से ताला खोला गया। आनंद मोहन के मकान में खट-खट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आनंद मोहन के मकान से दो बदमाश निकले और चले गए। तीसरा बदमाश निकला तो वह तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए पास आ गया। इससे लोग घरों में छिप गए।
विज्ञापन
तमंचा लिए बदमाश ने अपने चौथे साथी को आवाज दी कि सभी लोग जाग गए हैं, यहां से चलो और सभी भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर कोलकाता से आनंद बनारस के लिए चल दिए हैं। शिवपुर थाने की पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है।