वाराणसी में सुबह शिवपुर के पुरानी चुंगी के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने स्कूल से लौट रही महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन नोचकर फरार हो गए। घटना पुरानी चुंगी के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी चुंगी के पास रहने वाली प्रियम सिंह सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिली है। महिला से जानकारी लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया की तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।