बदमाश असलहा लहराते हुए कॉलेज के गेट से होकर भाग गए। सूचना मिलते ही राम लाल के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन रामलाल को इलाज के लिए मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रामलाल को बदमाशों ने क्यों गोली मारी है इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश को केंद्र मानकर मामले की जांच कर रही है।