भाजपा नेताओं ने बताया कि वह अपने संगठन के पदाधिकारी हैं तो दरोगा ने कहा कि वह किसी को नहीं जानते हैं। डॉ. पटेल के अनुसार दरोगा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को ही कुछ नहीं समझते हैं तो उनके प्रस्तावक को क्या समझेंगे। इसके साथ ही दरोगा ने अनापशनाप बोलना शुरू कर दिया तो चौकी पर मौजूद सिपाही भी उनसे दुर्व्यवहार करने लगे।
घटना से क्षुब्ध डॉ. पटेल, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने एसएसपी को फोन कर जानकारी दी। एसएसपी ने डॉ. पटेल को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया और उनकी शिकायत सुन कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसएसपी ने सीओ सदर से जांच करा कर राजातालाब चौकी प्रभारी श्रीकांत पांडेय को निलंबित कर दिया।