थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक बांध में खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह पुलिस और परिजन दोबारा मौके पर पहुंचे तो बांध के पानी में राहुल का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अहरौरा बांध पर छुट्टी के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने और स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।