फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: राजगढ़ में चार हादसों में नौ लोग घायल, सात के पैर टूटे; हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर किया रेफर

Wed, 25 Nov 2026 11:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। सात घायलों के पैर टूटने और हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसों में बाइक और बोलेरो की टक्कर प्रमुख कारण रही।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायलों को भेजा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार सुबह अलग-अलग चार स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसों में सात लोगों के पैर टूट गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पहला हादसा राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। गढ़वा गांव निवासी दीपक (32), विजेंद्र (37) और प्रेमशिला (35) एक ही बाइक से राजगढ़ बाजार में बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दूसरी घटना सोनबरसा के पास हुई। सोनभद्र के पन्नूगंज निवासी अनिल गुप्ता (19), धौरहरा निवासी मनोज (25) और जोगनी निवासी संजीव (28) चुनार में गंगा स्नान करने के बाद सोनभद्र लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। हादसे में मनोज और संजीव के पैर टूट गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया गया।

तीसरी घटना में राजगढ़ निवासी आठ वर्षीय शिवानी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई। वहीं, चौथी घटना में सेमरा बरहो निवासी कैलाशनाथ (50) और रैकरी निवासी बाबूलाल (30) अलग-अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर घायल हो गए।

चारों हादसों के बाद घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल नौ लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से सात की हालत गंभीर होने और पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें