फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: मंडलीय अस्पताल का डॉक्टर रहस्यमयी परिस्थिति में लापता, ड्राइवर को शौच के लिए बताकर गए थे नदी की ओर

Sat, 22 Aug 2020 11:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल के एक डॉक्टर शनिवार की सुबह वाराणसी से ड्यूटी करने आते समय भटौली पुल पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। गंगा में कूदने की आशंका पर जाल डालकर और गंगा किनारे डाग स्क्वाड के साथ खोजबीन की गई, पर कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


 डा. जेपी त्रिपाठी की बतौर फिजिशियन डेढ़ माह पूर्व मंडलीय अस्पताल में तैनाती हुई है। इससे पहले बस्ती में सीएमओ थे। उनकी पत्नी डॉ. सुनंदा वाराणसी के पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल में अपर मुख्य चिकित्साधीक्षक हैं। वाराणसी के लहरतारा की वसुंधरा कालोनी में मकान है। डा. जेपी कार से वाराणसी से मिर्जापुर ड्यूटी करने आते हैं।

 

चालक पवन के अनुसार, शनिवार सुबह ड्यूटी आते समय भटौली पुल से नीचे जौसरा गांव के पास लगभग 10 बजे कार से शौच के लिए उतरे और लापता हो गए। दो घंटे बाद भी उनका पता नहीं चला तो उसने उनकी पत्नी और 112 नंबर पर जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी सिटी संजय सिंह, एसआईसी डॉ. अरविंद सिन्हा, सीएमओ डा. ओपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद डाग स्क्वाड के साथ खोजबीन की गई। बोट मंगाकर जाल डालकर पांच किमी तक खोजबीन की गई, पर डॉक्टर का पता नहीं चल सका। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि डाक्टर की गंगा और अन्य स्थानों पर तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें