जांच के बाद आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय और उप निरीक्षक अतुल कुमार यादव ने मां छापा मारा। सुधांशु भारती निवासी शुक्लहा कचहरी रोड को गिरफ्तार किया। चेक करने पर ई टिकट व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने हुए पाए गए।
आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि आरोपी सुधांशु आईआरसीटीसी का एजेंट है। जिसकी आड़ में वह टिकटों की कालाबाजारी भी करने लगा। उसके पास पांच व्यक्तिगत यूजर आईडी, 13 हजार 126 रुपये और 17 ई प्रिन्टेड टिकट मिले। जिनका मूल्य 29 हजार 54 रुपये का है। उसपर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।