फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Mirzapur: मिर्जापुर जिला जेल में पहुंचा कोरोना, 74 कैदी मिले पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना वायरस का कहर अब जेल में बंद कैदियों पर भी पड़ रहा है। जिला कारागार में बुधवार को 74 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अभी और कैदियों की जांच की जा रही है। इसमें और भी पॉजिटिव मिलने की आशंका है। सभी बंदियों को जेल आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन

जेल प्रशासन ने बंदियों(कैदियों) की सुरक्षा को देखते हुए और अस्थायी जेल का निर्माण कराया था। जहां पर नए कैदी की जांच होने के बाद भी उन्हें जिला कारागार में रखा जाता था। एहतियात बरतने के बाद भी जिला कारागार में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।


सोमवार को डिप्टी जेलर, हेड वार्डर और चार वार्डर पॉजिटिव मिले। मंगलवार को डिप्टी जेलर समेत छह स्टाफ कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जेल के सभी बंदियों व स्टाफ का जांच की थी। मंगलवार को ढाई सौ लोगों की जांच की गई थी। अब बुधवार को 74 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक अनिल राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जेल के अंदर ही आठ, 9 और 10 नंबर बैरक को खाली कराकर पॉजिटिव पाए गए बंदियों को जेल आइसोलेशन में रखा जाएगा। बाकी लोगों की जांच हो रही है।

पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें भी इन बैरकों में रखा जाएगा। किसी प्रकार का लक्षण प्रकट होने या बीमारी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। जेल के छह स्टाफ जो अस्पताल भेजे गए हैं, उनमें भी कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें भी होम आइसोलेट किया जाएगा। बंदियों को सुबह अदरक वाली चाय और शाम को काढ़ा दिया जा रहा है। जेल में अब तक 80 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 580 हो गई है। अब तक 313 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक्टिव केस 255 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 12 लोगों की से मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें