आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने अपने पिता पर मां और बड़ी बहन की हत्या के बाद खुद के साथ रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वह बुधवार को सामाजिक संस्था की महिलाओं के साथ शहर कोतवाली पहुंची। किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म और मां, बड़ी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया।
किशोरी ने तहरीर में बताया कि उसके पिता के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध के शक पर आए दिन घर में झगड़ा होता था। तकरीबन तीन महीने पहले शराब के नशे में पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। एक महीने पहले बेटी ने इसकी शिकायत सबसे करने की बात कही तो एक दिन सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। शहर कोतवाल विनय मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी ने जो-जो बातें बताई। उसके सत्यतता की जांच की गई। उसके द्वारा बताई गई सारी बात झूठी निकली।