फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, गांव के युवकों ने ही वारदात को दिया अंजाम

Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के एक गांव से किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को किशोरी के परिवार वालों ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस किशोरी के गुमशुदगी का मुकदमा पहले दर्ज कर चुकी है। अब नई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन


परिवार वालों की माने तो बुधवार की रात किशोरी घर से बाहर निकली थी कि गांव के ही दो युवक किशोरी को पकड़ लिया और अपने साथ खेत में ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने थाने में पहुंच कर इसकी सूचना दी। इसके आधार पर गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

इस बीच शुक्रवार को दोपहर में किशोरी को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर अलीनगर एसओ अतुल नरायन मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। किशोरी के गुमशुदगी का मुकदमा थाने में दर्ज है। जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें