फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शादी से पहले युवती की छत पर सोते समय हत्या, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Mar 2022 03:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातेंपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक किशोरी संदिग्ध हाल में मृत मिली। वह रात में घर की छत पर अकेली सोई थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातेंपुर गांव घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तांतेपुर गांव स्थित मकान की छत पर बृहस्पतिवार रात सोते समय एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। आशंका जताई गई कि तकिया से मुंह दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया। डेढ़ माह बाद 19 मई को युवती की शादी तय थी।

विज्ञापन


युवती की मां ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना अंतर्गत तांतेपुर गांव निवासी बुद्धिराम निषाद की पुत्री प्रिया निषाद (19 वर्ष) की शादी 19 मई को मिर्जापुर के कछवां में तय हुई थी। रात में पंखा खराब होने पर प्रिया छत पर सोने चली गई।

सुबह देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो मां मीरा देवी उससे जगाने छत पर गई। बेटी प्रिया को मृत अवस्था में देख चीखने चिल्लाने लगी। घर के अन्य परिनज भी पहुंच गए। प्रिया के गले और चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान थे। 
विज्ञापन

 

सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी भी फोर्स के संग पहुंचे। पुलिस ने शव को देख आशंका व्यक्त की है कि रात में सोते समय तकिया मुंह पर दबाकर हत्या की गई और उस दौरान हमलावरों से युवती कुछ देर तक लड़ी भी, युवती के चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान यह बता रहे थे कि पहले उसे किसी वस्तु से मारा गया और फिर मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी गई। एक मंजिला मकान होने के कारण बाहरी दीवार से हमलावर चढ़े और छत पर पहुंचे थे। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य

फोरेंसिक टीम ने मकान के अंदर और बाहर साक्ष्य संकलन किया। एएसपी ग्रामीण नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक राय ने भी पहुंचकर परिजनों और आसपास लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। परिजनों के अनुसार प्रिया आठ बहनों और दो भाइयों में पांचवें नंबर पर थी। उसके तीन बहन और एक भाई दिलीप की शादी हो चुकी है। मृतका और उसकी एक बहन की शादी 19 मई को थी। पिता बुद्धिराम विदेश में नौकरी करते हैं। भाई दिलीप भी वहीं पिता के साथ रहता है, लेकिन इस समय छुट्टी में घर आया हुआ था।
विज्ञापन

आशनाई में हत्या की आशंका

वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने युवती के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला। काफी कुछ जानकारियां हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशनाई में हत्या की बात सामने आ रही है। युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। हालांकि शादी तय होने के बाद से प्रेमी नाराज चल रहा था। संभवत: उसी नाराजगी में ही हत्या को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मां मीरा देवी की तहरीर के आधार पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें