फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बुझा घर का चिराग: दोस्तों के साथ कैथी मार्कंडेय आया किशोर गंगा में डूबा , परिजनों में कोहराम

Mon, 24 Oct 2022 12:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  चौबेपुर स्थित श्री सुभाष इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र आशीष प्रजापति रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर गया था। गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। 
विज्ञापन
संगम घाट पर जुटी लोगों को भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया एक किशोर स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। दिवाली त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।  

विज्ञापन


गरथौली गांव निवासी नंदलाल प्रजापति का बेटा आशीष प्रजापति उर्फ अंशू अपने दोस्तों संग दीपावली पर मार्कंडेय महादेव मंदिर जलाभिषेक करने आया था। आशीष और उसके दोस्त संगम घाट पर गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान आशीष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।

दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई और तलाश शुरू की। घंटों मशक्कत के बाद आशीष का शव बरामद हुआ।  प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भिजवाया। आशीष श्री सुभाष इंटर कॉलेज चौबेपुर में 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीन भाई व एक बहन में वह सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होते ही मां सावित्री, बहन खूशबू, भाई संवरू और दीपक घटना स्थल पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कहा कि इस हादसे ने दिवाली के दिन परिवार को जिंदगीभर ना भूलने वाला गम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें