फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विकास में आएगी तेजी, काशी में चल रही परियोजनाओं की मंत्रालयों ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 02 Jun 2019 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

नई सरकार के गठन के साथ ही काशी के विकास की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने पिछले पांच साल में काशी में हुए विकास और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण और भविष्य की योजनाओं पर काम के लिए 10 जून तक अलग-अलग मंत्रालयों की संयुक्त टीम वाराणसी आएगी।

विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्रालय की वाराणसी से जुड़ी कई परियोजनाएं समयसीमा पूरी होने के बावजूद अधूरी हैं। इसके अलावा नमामि गंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की परियोजनाओं सहित कई अन्य परियोजनाएं यहां चल रही हैं। इन परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर काम शुरू हो गया है। यहां चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की योजनाएं तय करने के लिए 10 जून तक मंत्रालयों संयुक्त टीम शहर आएगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय भविष्य की आवश्यकताओं पर स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांग चुका है। पर्यटन, परिवहन, साफ सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जरूरतों की रिपोर्ट भेजी भी जा चुकी है। केंद्र सरकार की सक्रियता बढ़ने के साथ ही स्थानीय अधिकारी भी संजीदा हो गए हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि अधिकारी परियोजनाओं का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि सभी परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शहर में चल रही परियोजनाओं की समयसीमा तय हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।

स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर मांगी रिपोर्ट :
स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की ओर से तैयार योजनाओं पर शहरी विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है और उन्हें शुरू करने में आने वाली बाधाओं के बारे में पूछा है। स्मार्ट सिटी के तहत सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें