फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा संगठन के समारोह से मंत्रियों ने बनाई दूरी

Sat, 25 Mar 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छह विधायकों और दो विधान परिषद सदस्यों का हुआ अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में भाजपा संगठन और सत्ता दोनों के बीच शुक्रवार की शाम दिखी दूरियां किन वजहों से थीं, इसे लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। महानगर इकाई के होली मिलन समारोह से वारणसी  के दोनों मंत्रियों ने दूरी बनाए रखी। रात 9:30 बजे तक उनकी राह देखी जाती रही।
विज्ञापन


यह तब हुआ जब दोनों मंत्री आयोजन स्थल के आसपास से ही गुजर रहे थे। समारोह स्थल के पास से ही मंत्री के काफिले ने भी शहर में प्रवेश किया। 
हूटर के शोर और पदाधिकारियों के फोन घनघनाने पर बार-बार कहा जाता रहा कि मंत्रीगण कुछ देर में ही पहुंच जाएंगे लेकिन इंतजार की वह घड़ियां खत्म ही न हुईं।

दादरा, ठुमरी, चैती के बोल के बीच कार्यकर्ताओं की इस सुरमई शाम में छह अन्य सीटों से जीते विधायकों के अलावा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) की नव निर्वाचित विधायक अलका राय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र पांडेय भी पहुंचे थे।  
सूबे में महंत आदित्यनाथ सरकार के कामकाज संभालने के बाद पहली बार शुक्रवार को बनारस पहुंचे जिले के दोनों मंत्रियों को महानगर संगठन के कार्यक्रम में शरीक होने का वक्त नहीं मिल सका।

भाजपा महानगर इकाई की तरफ  से होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अंधरापुल स्थित सिटी गार्डन में आयोजित था। सरकार बनने की खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर झलक रही थी।

भाजपा जन एक दूसरे को गले लगाते, गलबहियां करते ठंडई-मलाई का स्वाद चखने के साथ मुंह में मघई पान की गिलौरी दबाए घूम रहे थे। गुलाब की पंखुड़ियों से विधायकों का स्वागत किया जा रहा था।

उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहनिया के विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, सेवापुरी से अद (एस) के विधायक नीलरतन पटेल नीलू, अजगरा से भासपा के विधायक कैलाशनाथ सोनकर पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, गाजीपुर की विधायक अलका राय को अंगवस्त्रम और स्मृति  चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

सबको न्याय व मिलेगा सम्मान: नीलकंठ तिवारी

विधि व न्याय राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के विधि व न्याय राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार की शाम कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। समाज के हर वर्ग को सम्मान और न्याय दिलाया जाएगा।
लखनऊ से काशी आते समय मंत्री कुवार में आयोजित अभिनदंन समारोह में तय समय से घंटों विलंब के बाद शाम करीब सात बजे पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों का समान रूप से सरकार में सम्मान किया जाएगा। मंत्री ने सबसे पहले मां काली के मंदिर में शीश नवाया। अभिनदंन समारोह की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। संचालन सचिन त्रिपाठी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें