जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह इन दिनों वाराणसी दौरे पर हैं। स्वतंत्रदेव सिंह ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ खाना खाया। मंत्री के साथ खाना खाते हुए पुलिसकर्मियों ने फोटो और सेल्फ़ी भी ली।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी दौरे पर हैं। स्वतंत्रदेव सिंह ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ खाना खाया। भोजन से पहले जल शक्ति मंत्री ने पुलिसकर्मियों से बातचीात की और उनकी समस्याओं को भी जाना।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त को उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित भी किया। जलशक्ति मंत्री के साथ खाना खाते हुए पुलिसकर्मियों ने फोटो और सेल्फ़ी भी ली। तीन दिवसीय काशी दौरे पर जल शक्ति मंत्री ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान आदर्श मेस, बैरक और बार्बर शॉप का जायजा लिया।