फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जेल में बंद सभी बंदी पेशेवर अपराधी नहीं, जिला जेल पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही ये बात

Tue, 30 Jan 2024 01:10 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिला जेल के टॉयलेट में गंदगी देख राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई पर गंभीरता से ध्यान दें। अन्यथा जिम्मेदार कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन
Minister Dharamveer Prajapati - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति वाराणसी जिला जेल पहुंचे। बंदियों से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जेल में बंद सभी व्यक्ति पेशेवर अपराधी नहीं हैं। प्रदेश की जेलों के 80 प्रतिशत बंदी 40 साल से कम उम्र के हैं। सभी को कौशल विकास मिशन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, वह बाहर निकलें तो समाज की मुख्य धारा से जुड़कर कामकाज कर सकें। निरीक्षण के दौरान मुलाकातियों के टॉयलेट में गंदगी देख मंत्री ने नाराजगी जताई। जेल अफसरों को कहा कि सफाई पर गंभीरता से ध्यान दें। अन्यथा जिम्मेदार कार्रवाई की जद में आएंगे।

विज्ञापन


मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि छोटा जुर्माना न भर पाने के कारण जेलों में बंद बंदियों को एनजीओ की मदद से बाहर निकालने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। दो वर्षों में ऐसे 1000 से ज्यादा बंदियों को जेलों से बाहर निकाला गया है। ऐसे बंदियों के लिए अभियान चला कर काम किया जा रहा है। तीन घंटे तक जिला जेल में मौजूद रहे। 

बंदियों और उनसे मुलाकात के लिए आए हुए उनके परिजनों से उन्होंने बातचीत की। ऐसे बंदियों का भी हाल-चाल पूछा, जिनसे मुलाकात करने उनके परिजन नहीं आते हैं। उन्होंने बंदियों के बीच 110 कंबल का वितरण किया। महिला बैरक का निरीक्षण कर उनके बच्चों को चॉकलेट दिया। इसके अलावा उन्होंने बंदियों के बीच हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का वितरण किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जेल अधीक्षक डॉ. उमेश सिंह से कहा कि बंदियों को जो भी सरकारी सुविधा मिलती है, उसमें कटौती न की जाए। बंदियों के सुधार पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाए।

दो होमगार्ड्स की पत्नियों को 30-30 लाख का चेक दिया
सर्किट हाउस सभागार में राज्य मंत्री ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड्स अजय कुमार उपाध्याय की पत्नी रानी देवी और सजीवन राम की पत्नी इंद्रावती देवी को 30-30 लाख रुपये का चेक दिया। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट राजमणि सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टोली कमांडर प्रीतम सिंह, अजीत चौधरी और 27 होमगार्ड्स को राज्य मंत्री ने प्रशस्ति पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें