फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः विधानसभा की तर्ज पर एक एकड़ में बनेगा नगर निगम का मिनी सदन, होंगी ये सुविधाएं

Mon, 23 Aug 2021 09:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिनी सदन के निर्माण के लिए  महापौर मृदुला जायसवाल और पार्षदों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। वाराणसी नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। बारिश बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
इसी स्थान पर होगा मिनी सदन का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा की तर्ज पर वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण कार्य होगा। एक एकड़ में इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। महापौर के मंच के सामने ऊपर मीडिया दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। नए सदन के निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये रुपये खर्च होंगे। यह भवन डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने बनेगा। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगा, जो कॉरिडोर के जरिए सीधे नगर निगम की बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा। 

विज्ञापन


भवन पूरी तरह से आधुनिक पैटर्न पर बनेगा। दो मंजिला भवन में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग, सोलर सिस्टम, डॉल्वी साउंड सिस्टम, सीसी टीवी कैमरा से लैस होगा। नगर निगम सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

महापौर मृदुला जायसवाल और पार्षदों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। बारिश बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग प्रॉक्योरेटमेंट आफ कंस्ट्रक्शन मॉडल के जरिए डीपीआर आदि बनाकर सदन का निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त  प्रणय सिंह ने कहा कि  नगर निगम के सदन का भवन काफी भव्य होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। उम्मीद है कि बारिश बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के निर्माण होने तक रुद्राक्ष में बैठक कराने का प्रस्ताव

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सदन की बैठक कराने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में आया है। दरअसल जहां पर रुद्राक्ष का निर्माण कराया गया है, वहां पहले नगर निगम का सदन था, जिसे तोड़कर रुद्राक्ष का निर्माण कराया गया। इसके चलते सदन की बैठक अभी टाउनहाल में कराई जा रही है। पार्षदों ने मांग की कि जब तक नया सदन भवन का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक रुद्राक्ष में ही बैठक कराई जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें