फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दूध वाले को छात्रा से हो गया प्यार, दोनों ने मंदिर में रचाई शादी, परिजनों ने उठाया ये कदम...

Sat, 16 Mar 2024 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव में दूधवाले के साथ छात्रा के प्यार के काफी चर्चे हैं। गांव की बारहवीं की छात्रा के घर दूध लेने जाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो दोनों पिछले सप्ताह शनिवार को भाग गए। लड़की के परिजन उसे ढूंढने निकले तो पता चला कि युवक भी गायब है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सप्ताह भर पहले दोनों घर से भाग गए थे। शुक्रवार देर शाम दोनों वापस लौटे और हरहुआ पुलिस चौकी के पास मंदिर में परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक युवक दूध का व्यापार करता है। गांव की बारहवीं की छात्रा के घर दूध लेने जाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो दोनों पिछले सप्ताह शनिवार को भाग गए। लड़की के परिजन उसे ढूंढने निकले तो पता चला कि युवक भी गायब है। जानकारी मिलने पर गांव के सम्मानित लोगों व जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की। 

इसके बाद लड़के और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करती, इससे पहले ही शुक्रवार देर शाम दोनों वापस लौट आए और शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकते हैं। यह सुनकर दोनों के परिवारों ने भी उन्हें साथ रखने से इनकार कर दिया। शादी के बाद दोनों ने गांव छोड़कर जीविकोपार्जन के लिए दूसरे शहर का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें