फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में उत्पीड़न के विरोध में दूध कारोबारियों का प्रदर्शन, सिर पर कैन रखकर की नारेबाजी 

Mon, 01 Mar 2021 11:30 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते दुधिया समाज सेवा समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दूध कारोबारियों ने सोमवार को शहर के जहांगिराबाद स्थित दूध मंडी  में प्रदर्शन किया। दूध से भरा कैन सिर पर रखकर नारेबाजी की और खाद्य विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


दूधिया समाज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव  की अगुवाई में  सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शन में शामिल दूधियों ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर सैंपलिंग के नाम पर दूधियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को अगर सैंपल लेना है तो मंडी में आकर एक साथ सैंपल ले सकते हैं। अधिकारी ऐसा करें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिल रास्ते में दूध कारोबारियों को रोककर सैंपलिंग के नाम पर उनसे वसूली की जाती है। 
रफादफा के नाम पर वसूली का आरोप

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दूध कारोबारियों की शिकायत पर वह खुद खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों से मिलकर यह प्रस्ताव रखे थे कि मंडी में आकर सैंपल लें लेकिन अफसरों को न मालूम कौन सी मजबूरी है कि मंडी में नहीं आना चाहते। वे सड़क पर जब कोई दूधिया कैन लिए दिखता है तो उसे अकेले में रोकर सैंपल लेते हैं और मामले को रफादफा के नाम पर वसूली करने का दबाव बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि नियम है कि दूध के सैंपल की एक शीशी संबंधित कारोबारी को भी दी जाए लेकिन सड़क पर सैंपल लेने के दौरान ऐसा नहीं किया जाता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दूध और दूध से बनने वाली सामग्री को डीप  फ्रीजर में रखने वाले बड़े कारोबारी और डेयरी पर कभी सैंपल के लिए ये अधिकारी नहीं जाते। लॉकडाउन में गरीब  जरूरतमंदों तक गली गली में निशुल्क दूध वितरित करने वाले छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।  प्रदर्शन करने वालों में हरिराम यादव, दीनानाथ पाल, अमृतलाल, जहेलु यादव, रामशिरोमणि यादव, पलकधारी यादव, सभाजीत यादव, अच्छेलाल यादव, सुरेंद्र पाल, जियालाल यादव, भुंगर यादव आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें