फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Price: किसानों की मांग पर एक से डेढ़ रुपये बढ़े दूध के दाम, 50 हजार पशुपालकों को होगा लाभ

Wed, 08 Jun 2022 12:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से चलाई जा रही पराग डेरी ने डेढ़ रुपये और काशी डेयरी ने 1.30 रुपये दूध की कीमत बढ़ाई है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की प्रमुख डेयरी काशी डेयरी संकुल और पराग डेयरी किसानों से प्राप्त होने वाले दूध की कीमतों में एक से डेढ़ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे 50 हजार से अधिक पशुपालकों को फायदा होगा। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से चलाई जा रही पराग डेरी ने डेढ़ रुपये और काशी डेयरी ने 1.30 रुपये दूध की कीमत बढ़ाई है। इसका फायदा समिति से जुड़े पशुपालकों को मिलेगा।

विज्ञापन


काशी डेयरी संकुल के जिला प्रभारी डॉ. एसवी पटेल ने बताया कि गर्मी के मौसम में दूध का उत्पादन कम होने से फैट के हिसाब से 1.30 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ाई गई है। पहले जिले की कुल 124 समितियों से जुडे़ तीस हजार से अधिक पशुपालकों का एक लीटर दूध के दाम 46.15 रुपये दिए जाते थे अब 1.30 रुपये बढ़कर 47.45 रुपये हो गई है।

इसे छह जून से लागू कर दिया गया। इधर एनडीडीबी के प्रबंध निदेशक सुनील सिन्हा ने बताया कि जब से पराग डेयरी का अधिग्रहण किया है तब से दो बार किसानों के हित के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की है। पहले जिस दूध की कीमत 44 रुपये प्रति लीटर था अब उसकी कीमत 45.50 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन

दूध का उत्पादन घटा

गर्मी के कारण जिले में दूध का उत्पादन कम हो गया है। प्रतिदिन करीब 250 समिति के किसानों से 18 हजार लीटर तक दूध खरीदने वाली पराग डेयरी अब 12 हजार लीटर प्रतिदिन दूध खरीद पा रही है। वहीं काशी डेयरी संकुल 124 समितियों के करीब चार हजार किसानों से 40 हजार लीटर प्रतिदिन दूध खरीदती थी, अब घटकर 24 हजार लीटर प्रतिदिन हो गया है।
विज्ञापन

दो से चार बार बढ़े दाम

पराग डेयरी बीते एक साल में दो बार दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। बीते मार्च में 40 से 44 रुपये और दूसरी बार जून में 44 से 45.50 रुपये की वृद्धि की। जबकि काशी डेयरी संकुल ने जनवरी में 30 रुपये प्रति लीटर कीमत को बढ़ाकर दो बार में 43.55 और 45.50 रुपये किया, अप्रैल और जून में 46.15 रुपये और अब 47.45 रुपये किया गया है।

छह महीने पहले                         अब
चूनी 2000                              2500
चोकर 1800                            2500
खली 2000                             2600
पशु आहार 2000                    2460
भूसा 300-400                        800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें