फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: दीक्षांत समारोह में मेधावियों को 126 स्वर्ण, 58 कॉलेज और 51 कैंपस के विद्यार्थियों को पदक; जानें खास

Mon, 13 Jul 2026 03:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 126 स्वर्ण पदक तथा 17 स्मृति पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 58 पदक संबद्ध कॉलेजों और 51 विश्वविद्यालय परिसर के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे। वहीं, टॉप-10 मेधावियों की सूची का अब भी इंतजार है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ संबद्ध कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों को भी स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 126 स्वर्ण पदक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 17 स्मृति पदक भी वितरित किए जाएंगे। पहली बार संबद्ध महाविद्यालयों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार कुल 126 स्वर्ण पदकों में सबसे अधिक 58 पदक संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को 51 स्वर्ण पदक मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 17 स्मृति पदक भी समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समान मंच पर सम्मानित करना और उनकी उपलब्धियों को पहचान देना है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 28 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के नाम पर सहमति बन चुकी है, हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। दूसरी ओर, समारोह में सम्मानित होने वाले शीर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों की सूची अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। नियमानुसार मेधावी विद्यार्थियों की सूची जारी करने से पहले उनसे आपत्तियां भी आमंत्रित की जाती हैं। इस प्रक्रिया के चलते अंतिम सूची जारी होने में कुछ समय लग रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को आवश्यक सूचनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं ताकि चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें। इस बार स्नातक स्तर पर 18 और स्नातकोत्तर स्तर पर 30 से अधिक पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को कुल 126 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पाठ्यक्रमवार मेधावियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों के नामों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी, जिससे समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें