पेपर मध्यम दर्जे का था। इसमें फिजिक्स का पार्ट कठिन लगा। जीके और कंप्यूटर से आसान सवाल पूछे गए थे। फिर भी पेपर करने में समय लग गया। - आशुतोष, आजमगढ़
मुझे पेपर मध्यम स्तर का लगा। कंप्यूटर वाला सेक्शन आसान था। सबसे ज्यादा परेशानी फिजिक्स के सवालों को हल करने में हुई। पढ़ाई की थी तो पेपर बन गया। - दीपचंद, प्रयागराज
पिछली बार के मुकाबले इस बार का प्रश्न पत्र आसान रहा। मैंने पहले से तैयारी की थी। इसलिए बहुत मुश्किल नहीं हुई। जीके के सवाल सबसे आसान थे। - काशी सिंह, प्रयागराज
इस पेपर की लगातार तैयारी कर रहा हूं। फिर भी फिजिक्स के सवाल कठिन लगे। जीके और कंप्यूटर से पूछे गए प्रश्न आसान थे। मेरिट हाई जा सकती है। - समीर, आजमगढ़