फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vidyapith: बीएससी बायो में 96 अभ्यर्थियों को मिला दाखिला, 8 से 9 जुलाई को होगी बीकॉम की काउंसिलिंग

Tue, 08 Jul 2025 02:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के बीएससी बायो में 96 अभ्यर्थियों को दाखिला मिला। अब आठ से नौ जुलाई को बीकॉम की काउंसिलिंग होगी। वहीं पर ही ऑनलाइन शुल्क जमा होगा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में सोमवार को बीएससी (बायो) कोर्स में 98 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। जिसमें से 96 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही अभ्यर्थियों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड दिया गया। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बीकॉम की काउंसिलिंग 8-9 जुलाई को निर्धारित है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 6 पासपोर्ट साइज फोटो और केटेगरी का प्रमाण-पत्र लेकर कार्यालय में पहुंचे। सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से गेट पास डाउनलोड कर वाणिज्य संकाय भवन में उपस्थित होना होगा। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Double Murder: संपत्ति विवाद में ईंट- पत्थर मार कर पिता और पुत्री की हत्या, बेटे- बहू पर लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. कामिल ने कहा कि बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि) से जमा करना होगा। नकद शुल्क जमा नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें