प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि हर दिन 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। नियमानुसार उनकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उनको अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, सभी की एक सेट फोटो कॉपी, 06 पासपोर्ट साइज फोटो, अपनी जाति प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर आना होगा।
काउंसिलिंग वाले दिन ई-मेल पर भेजे गये लिंक के माध्यम से गेट पास डाउनलोड कर वाणिज्य संकाय भवन में सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना है। प्रो. कामिल ने कहा कि बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई) से जमा करना होगा। बताया कि नकद शुल्क जमा नहीं होगा।