वरुण ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज में केवल दो प्ले लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने कहा है कि मैंने उनका शोषण किया है मैं कभी वहां गया ही नहीं हूं।
बता दें कि तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है। इन मामलों में अभी तक 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल, एक्टर रजत शर्मा, कैलाश खेर, चेतन भगत और आलोकनाथ जैसे अभिनेताओं का नाम आ चुका है।