फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे से मिले गले, दी बधाइयां

Thu, 24 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
व्यापारी बंधुओं ने लगाया अबीर-गुलाल
विज्ञापन
काशी बिस्कुट एंड कंफेक्शनरी व्यापार मंडल का पारिवारिक होली मिलन समारोह गुरुवार की शाम को सिगरा स्थित मैरेज प्वाइंट में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए।
विज्ञापन



व्यापारी बंधुओं ने अबीर गुलाल लगा एकदूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। संचालन महामंत्री रमेश निरंकारी ने किया। सैकड़ों व्यापारी बंधुओं ने अपने परिवार के साथ शिरकत की। एक दूसरे को होली की शुभकामना दी गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजमणि यादव व विशिष्ट अतिथि एसएसपी आकाश कुलहरी ने शिरकत किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सचिन मौर्या ने दिया।

मारवाड़ी समाज के होली मिलन में व्यंजनों की मिठास और गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय हो गया। अबीर-गुलाल लगाकर लोग एक-दूसरे के गले मिले और रंगों के त्योहार की बधाई दी। कार्यक्रम लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में हुआ।
विज्ञापन



मारवाड़ी युवक संघ भवन में समाज के लोग नए परिधानों में सज धज कर पहुंचे। शाम करीब चार बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। जयपुर से आए गीतकार अर्जुन राठौर ने राजस्थानी गीतों से समा बांधा। ठंडई से लोगों का स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, दीनानाथ झुनझुनवाला, केशव जालान, शिव कु मार अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, अनुज डिडवानिया, अनिल सराफ, अनूप सराफ, पवन अग्रवाल, सुशील गानोडिया आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें