फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन से एकता का संदेश: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, लोगों ने ऐसे किया समर्थन

Fri, 12 Aug 2022 05:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फूलपुर थाने के दरोगा और सिपाहियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हाफ मैराथन दौड़ कर एकता का संदेश दिया। जिसे देखने के लिए खड़ी आम जनता ने उनके लिए ताली बजाकर समर्थन किया और वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
मैराथन दौड़ लगाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाने के दरोगा और सिपाहियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को सुबह सफेद कपड़ो में हाफ मैराथन दौड़ कर एकता का संदेश दिया। सुबह फूलपुर से करखियाव एग्रो पार्क व फिर एग्रो पार्क से फूलपुर तक निकली 5 किमी हाफ मैराथन में दर्ज़नों दरोगा व सिपाहियों  ने इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में दौड़ लगाई।
विज्ञापन


जिसे देखने के लिए खड़ी आम जनता ने उनके लिए ताली बजाकर समर्थन किया और वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मैराथन दौड़ में एसआई घनश्याम गुप्ता, शेषनाथ गोंड़, अखिलेश कुमार, रवि प्रकाश यादव, रुद्र प्रताप सिंह समेत अनेक दरोगाओं ने भाग लिया। वहीं देर शाम वर्दी में अमृत अभियान के तहत पिंडरा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को हर घर झंडा निकालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें