बच्चों ने सेंटा क्लॉज व क्रिसमस ट्री को सजाया
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में धूमधाम से क्रिसमस कार्निवाल मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज व क्रिसमस ट्री को सजाया। माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में क्रिसमस पार्टी हुई। लाल और सफेद पोशाक में सज-धजकर आए बच्चों ने जिंगल बेल गीत पर नृत्य किया। आखिर में सेंटा ने बच्चों को उपहार बांटे। बच्चे सेंटा क्लॉज से मिल कर बहुत ही खुश हुए। सेंटा क्लॉज ने सभी बच्चों को चॉकलेट्स और टॉफ़ी बांटी तथा सभी ने सेल्फी पॉइंट पर बच्चों की फोटोज ली। स्कूल की प्रिंसिपल निधी कपूर ने सभी बच्चों तथा अभिभावकों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर सभी टीचर्स ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वाराणसी पब्लिक स्कूल में सजे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
गंगापुर नगर पंचायत के जूनियर हाई स्कूल में छात्रों ने प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह भाई जी के देखरेख में अपने कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। शनिवार को आयोजित बाल सभा में छात्र ने अपने प्रदर्शन को भी प्रस्तुत किया। दूसरी ओर गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में भी बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह,डॉ अरुण सिंह, आनंद सिंह,कला शिक्षक सूरज कुमार, हिमांशु, घनश्याम सहित बहुत सारे शिक्षक उपस्थित थे। वाराणसी पब्लिक स्कूल में भी बच्चे सेंटा बनकर आए। साथ ही सफेद और लाल पोशाक में कई रंगारंग कार्यक्रम दिए।