चार राउंड में होगा सीटों का आवंटन
विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए चार राउंड में सीटों का आवंटन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पहला राउंड 8 अगस्त से शुरू हो गया। 11 अगस्त को दूसरा, 14 अगस्त को तीसरा जबकि सीट आवंटन का चौथा राउंड 18 अगस्त को चलाया जाएगा।
इसमें बीपीए यानी बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट, बीएफए-बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और स्पोर्ट्स कोटा के तहत जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश होना है, उसका टेस्ट भी 13 से 16 अगस्त तक करवाया जाएगा। अगर स्नातक में सीट खाली रह जाती है तो स्पाॅट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाएगी।