हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी (गणित और बायो वर्ग) में प्रवेश के लिए सोमवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसकी काउंसिलिंग 24 से 31 जुलाई तक होगी। बीए की पहली मेरिट में 44 से ज्यादा, वहीं पहली वेटिंग लिस्ट में 40 से ज्यादा अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इनकी काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। दूसरी वेटिंग मेरिट लिस्ट के 36 आवेदकों की काउंसिलिंग 25 जुलाई को होगी।
रिपोर्टिंग का समय सुबह 10.30 बजे
बीकॉम की काउंसिलिंग 29 से 30 जुलाई तक होगी। बीएससी (बायो और गणित वर्ग) की काउंसिलिंग 31 जुलाई को कराई जाएगी। महाविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी बुलाए गए अभ्यर्थियों को प्रवेश उपलब्ध सीटों के अनुसार ही मिलेगा। काउंसिलिंग में शामिल होने का मतलब प्रवेश मिलना नहीं है। रिपोर्टिंग का समय सुबह 10.30 बजे तय किया गया है। सीट आवंटित होने के बाद फीस ऑनलाइन कॉलेज के पोर्टल पर ही जमा करनी होगी।