प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान पार्टी 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम को' नामक अभियान से प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें शुभकामना संदेश के साथ पोस्टकार्ड प्रेषित कर रही है।
काशी क्षेत्र में आने वाले सभी 16 जिलों में हर बूथ पर कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया है। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद आदि किसी न किसी बूथ पर बैठक करेंगे।
राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष योगदान व उनके द्वारा चलाई गई तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी के प्रति आभार प्रेषित करते हुए 10 पोस्टकार्ड लिखवाएंगे। यह पोस्टकार्ड गुरुवार को ही प्रधानमंत्री के दिल्ली के पते पर पोस्ट किया जाएगा।
दिव्यांग क्रिकेट के विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आय़ोजित टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को सम्मानित करेंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ओर से सोमवार को सिगरा डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का शुभारंभ मंत्री अनिल राजभर और प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया था। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी शहंशाहपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करेंगे।