फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो दिन से परिचित लोगों का फोन पर पूछ रहा था हाल, अब फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले

Thu, 30 Apr 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी की नींद खुली। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में रहने वाले शख्स रविराज उपाध्याय (48 वर्ष) ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार की भोर में पत्नी रिंकी की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। रिंकी ने तत्काल अपने देवर शशिराज को सूचना दी। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक की दो बेटियां आठ साल और छह साल की हैं। रविराज उपाध्याय ज्योतिषी और पंचांग का काम करता था। उसका परिवार से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दो साल से रविराज मानसिक रूप से परेशान था। 

घटना के बाद पत्नी बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मूल रूप से घोरावल सोनभद्र  का रहने वाला था। काफी समय से उसका परिवार भदैनी में रहता है। घोरावल में खेती करवाने के लिए रविराज समय- समय पर जाता था। रविराज ने सुसाइड करने से पहले अपने सभी परिचितों को मंगलवार और बुधवार को फोन करके कुशल पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें