इसके निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी एक्सिस को दी गई है। यह निर्माण एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। दो मंजिला इस टावर का निर्माण लोहे की ग्रिल से हो रहा है। इसके चारों ओर वाटरप्रूफ पर्दे लगाए जाएंगे। इस भवन के बाहर प्लेटफाॅर्म और सीढि़यां बनाई जाएंगी।
पूरे भवन की कमान एयरफोर्स ही संभालेगी। एटीसी सेंटर एयर शो के दौरान हवाई गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लाल खां के रौजा के बगल से नमो घाट तक बन रहा दूसरा रास्ता : एयर शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विशिष्ट अतिथियों और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए नमो घाट की ओर दो विशेष पक्के रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक रास्ता वसंत महिला महाविद्यालय की ओर से हेलीपैड तक बनाया जा चुका है। वहीं, दूसरे रास्ते का निर्माण लाल खां के रौजा के बगल से नमो घाट फेस-2 तक किया जा रहा है।
टेलीकॉम कंपनियों के साथ हुई बैठक
एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक हुई है। इसमें सभी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, वीआई, जियो आदि सभी कंपनियों से नेटवर्क साझा करने पर चर्चा हुई है। सभी टेलीकॉम कंपनियां शो के दौरान विशेष नेटवर्क फ्रीक्वेंसी साझा करेंगी। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।