संगठन की मजबूती के लिए बैठक करते महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच के पदाधिकारी स्रोत संगठन
- फोटो : संगठन
महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) की ओर से रविवार को महत्वपूर्ण बैठक नदेसर स्थित सियाराम कटरे में हुई। इसमें संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
युवा संरक्षक अनुज डिडवानिया ने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आगामी समय में विशेष सदस्यता अभियान एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। युवा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने बताया कि अधिक से अधिक युवा व्यापारियों को जोड़ने के लिए गली-मोहल्लों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, युवा महामंत्री देवांश चौबे एवं कोषाध्यक्ष मोहित अग्रहरि ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए निरंतर संवाद और सक्रियता बनाए रखने पर सहमति जताई। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष रहे स्व. प्रेम मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में ज्ञानू गुप्ता, गुलशन कनौजिया, पंकज वर्मा, सत्यप्रकाश सर्राफ, शैलेश सिंह, मोहित गुप्ता, विशाल मेहरा आदि मौजूद रहे।