फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांडेयपुर और दौलतपुर उपकेंद्र से तीन घंटे कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर काली माता मंदिर मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल और लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके लिए सोमवार की दोपहर पांडेयपुर और दौलतपुर उपकेंद्र से तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को 33 केवी दौलतपुर उपकेंद्र के 11 केवी भक्ति नगर फीडर और 33 केवी पांडेयपुर से 11 केवी लालपुर फीडर से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इस वजह से विश्वनाथपुर, भक्ति नगर, लालपुर, राय साहब का बगीचा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें