फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : क्षेत्र पंचायत सेवापुरी की बैठक, 3 करोड़ 60 लाख का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित

Mon, 10 Feb 2025 05:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सेवापुरी में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई और इसमें मनरेगा के कच्चा पक्का कार्य को लेकर ग्राम प्रधानो ने नाराजगी जताई इसके साथ ही 3 करोड़ 60 लाख के विकास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया।
 
विज्ञापन
सभागार में बैठक करते सदस्य और ग्राम प्रधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की एक संयुक्त बैठक में 3 करोड़ 60 लाख रूपये का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह "डॉक्टर" ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने समस्त विभागों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

उन्होंने सरकार की सभी योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए पिछली कार्रवाई के कोरम की पूर्ति की। इस मौके पर राज्य वित्त, 15वां वित्त के द्वारा आदर्श ब्लॉक सेवापुरी के विभिन्न गांव में किये गये किये गये खर्च धनराशि का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए इनमें से हुए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मनरेगा द्वारा किए कार्य तथा अन्य विकास संबंधी कार्य के बारे में चर्चा होते ही ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मनरेगा के तहत कराये गये कच्चा कार्य के तहत पक्का कार्य नहीं मिलने से नाराजगी जताते हुए बैठक से बाहर चले गये। साथ ही आवास सर्वे का मुद्दा छाया रहा। इस मौके पर सदन में 119 सदस्यों में से 75 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 55 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन भाषण में बोलते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव में कार्य कराये जा रहे हैं।

सरकार के उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, एबीएसए संजय यादव, एडीओ पंचायत योगेंद्र पाल, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, एडीओ कृषि धीरज कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से अनूप कुमार, ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव, राजेश सिंह, बलराम यादव फौजी, प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, राकेश सिंह, संजय यादव, बेचू चौहान, जयप्रकाश पटेल, बच्चा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें