फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: नए साल में पूर्वांचल वासियों को रेलवे का तोहफा, वाराणसी से चलेगी मेरठ- लखनऊ वंदे भारत

Tue, 17 Dec 2024 05:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Meerut Lucknow Vande Bharat Express train : पूर्वांचल वासियों को नए साल में रेलवे का तोहफा मिल सकता है। मेरठ- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वाराणसी से चलाने की तैयारी है। ऐसे में वाराणसी से एक मात्र ट्रेन होगी जो मेरठ के लिए सीधी जाएगी।  
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाए जाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रूट का सर्वे भी करवाया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को वाराणसी तक विस्तारित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा की होगी ये ट्रेन
वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा की यह एकमात्र ट्रेन होगी। अभी तक वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा वाराणसी समेत आसपास के जिलों से भी नहीं है। पीडीडीयूनगर स्टेशन, आजमगढ़ और गाजीपुर से भी सीधी सेवा नहीं है। ऐसे में वाराणसी समेत पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। 

सर्वे को रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है हरी झंडी
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड से सर्वे को हरी झंडी मिल चुकी है। सर्वे के तहत इसके ठहराव, रूट और समय, किराये को लेकर मंथन चल रहा है। 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित है। हालांकि यह ट्रेन इस रूट पर यात्रियों की कमी से जूझ रही है। इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने वाराणसी तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। बीच में जनप्रतिनिधियों ने भी वंदे भारत को वाराणसी तक जोड़ने की आवाज उठाई और रेल मंत्रालय तक पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक निरस्त

अयोध्या में यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर 18 से 31 दिसंबर तक वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन निरस्त और लखनऊ-पटना वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार 14235/14236 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 16 से 31 दिसंबर तक, 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल 17 दिसंबर से सात जनवरी तक निरस्त है। वहीं, 22445/22446 पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब गोमती नगर के बजाय लखनऊ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज, अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें