फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमरे से मिली शुगर और अन्य बीमारियों की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयंबटूर निवासी महिला और पुरुष शिवाला स्थित होटल के जिस कमरे में मृत पड़े मिले, वहां शुगर सहित अन्य बीमारियों की ढेर सारी दवाएं थीं। ऑक्सीजन की कमी से संबंधित दवाएं और ऑक्सीमीटर भी कमरे में मिला। महिला को आईबी फ्लूड भी लगाया गया था।
विज्ञापन


भेलूपुर थाने की पुलिस को तमिलनाडु की पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि श्रीसीजे और रैवांथा मोहन राज अपने-अपने परिवार के विवाद से दुखी थे। श्रीसीजे बीमार थीं और रैवांथा मोहन राज भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। श्रीसीजे के पति की मौत हो चुकी है और वह बीमारी में ही दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आशंका जताई कि बीमारी के कारण महिला की मौत हो गई होगी और उसके चलते सदमे में साथ आए उनके चचेरे भाई की भी जान चली गई होगी। हालांकि मौत की वजह के बारे में आधिकारिक रूप से पुलिस ने पोस्टमार्टम होने और रिपोर्ट मिलने तक इंतजार करने के लिए कहा।
-
कार बुक करा कर दोनों गए थे प्रयागराज
होटल स्टाफ के अनुसार कोयंबटूर निवासी महिला और पुरुष ने बीते 21 सितंबर को एक कार बुक कराई थी। उससे दोनों लोग प्रयागराज गए थे और उसी दिन वापस आए थे। दोनों का व्यवहार होटल स्टाफ के साथ बेहद ही सामान्य था और उन्होंने किसी भी बात को लेकर कोई आपत्ति भी नहीं दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोग लगाते रहे तरह-तरह की अटकलें
दक्षिण भारतीय श्रद्धालु मोक्ष के उद्देश्य से कई बार काशी में आत्महत्या कर चुके हैं। इसे लेकर शिवाला स्थित होटल के कमरे में शव मिलने के बाद स्थानीय लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना था कि हो सकता है कि महिला ने बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया हो। पुरुष के साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या रही हो और वह भी प्राण त्याग दिया हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें