फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही जेल भेजा गया दवा व्यवसायी, लापरवाही के कारण संपर्क में आए कई लोग हुए थे संक्रमित  

Fri, 08 May 2020 08:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के मड़ौली के दवा व्यवसायी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही शुक्रवार को उसे जगतपुर स्थित अस्थायी जेल में दाखिल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मंडुवाडीह थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर दवा व्यवसायी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी बीती 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसे दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। दवा व्यवसायी की दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं तो शुक्रवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दवा व्यवसायी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जगतपुर स्थित अस्थायी जेल में दाखिल कराया गया है। कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के बाद डॉक्टरों की हिदायत के बावजूद दवा व्यवसायी घूम रहा था। इसके चलते व्यवसायी के संपर्क में आए कई अन्य लोग भी संक्रमित हो गए। इसीलिए उसके खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब एतना दिन मट्ठा पीलन त का एक दिन मौन भी ना रह सकेलन...

कोरोना वायरस
अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक दवा व्यवसायी शहर भर में घूम-घूम कर पुलिसकर्मियों को मट्ठा और दही पिलाता रहा। मंडुवाडीह क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर उसका विशेष ध्यान था। शुक्रवार को दवा व्यवसायी एसएसपी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया तो इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति उसकी गिरफ्तारी की बात छुपाने लगे।

सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर इंस्पेक्टर कभी फोन काट दे रहे थे तो कभी व्यस्त हो जा रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद भी इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने व्यापारी की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। इसे लेकर मंडुवाडीह थाने के पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि व्यापारी से इंस्पेक्टर साहब एतना दिन मट्ठा पीलन और लोगन के पियउलन त का ओनके संबंध में एक दिन मौन भी ना रह सकेलन...। पुलिसकर्मियों की यह बातें सुन कर मौजूद लोग हंसने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें