फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: आयुर्वेद में पीजी की सीट बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे मेडिकल छात्र

Mon, 16 Aug 2021 03:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रों का धरना बीएचयू कुलपति आवास पर चल रहा। उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वो लिखित कार्रवाई पर अड़े हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने कुलपति आवास के सामने धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी कर संकाय स्तर पर अब तक उठाई गई मांगों पर कोई कार्रवाही न होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उधर छात्रों की सूचना पाकर आयुर्वेद संकाय के शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र लिखित कार्रवाई पर अड़े रहे। उनका कहना था कि अब तक पिछले तीन-चार सालों से सीट बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लिखित कर्रवाई नहीं की जाएगी तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। उनका कहना है कि पीजी में सीट न बढ़ाए जाने की वजह से बहुत नुकसान हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें